• Home
  • News
  • Nainital: Celebration of Harela festival! Bar Association planted trees, took a pledge to protect the environment

नैनीतालः हरेला पर्व की धूम! बार एसो. ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

editor
  • Awaaz Desk
  • July 16, 2025 11:07 AM
Nainital: Celebration of Harela festival! Bar Association planted trees, took a pledge to protect the environment

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हरेला पर्व के मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमे तमाम अधिवक्ताओं ने विभिन्न प्रजाति के फूलों और वृक्षों के पौधे रोपे। इस वर्ष हरेला पर्व की थीम ‘हरेला पर्व मनाओ धरती मां का ऋण चुकाओ’ के तहत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने हरेला पर्व का महत्व और पर्यावरण सुरक्षित रखने के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही उत्तराखंड के इस पावन पर्व हरेला को उन्नति प्रगति सुख शांति का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के पश्चात एक सूक्ष्म जलपान किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह पाल, बार एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र सिंह रावत, जगदीश सिंह बिष्ट, तरुण टाकुली, राजेश शर्मा, अविदित, कुंदन, अनिल मेर, हेम चंद्र जोश, नवीन जोशी, भुवनेश जोशी, मधु नेगी सामंत, सुखवानी, मीना बिष्ट पंचोलिया, ज्ञानमती और बार एसोसिएशन का स्टाफ से रमेश, नितिन, आशीष, मोहित, दयाल आदि ने अपना सहयोग दिया।


संबंधित आलेख: