नैनीतालः कमोडोर बीआर सिंह ने एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर में ग्रहण किया ग्रुप कमांडर का कार्यभार! नेवल एनसीसी कैडेट्स ने दिया गार्ड आफ आनर
नैनीताल। कमोडोर बीआर सिंह ने ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर नैनीताल के रूप में आज कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं। बता दें कि कमोडोर बीआर सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और 1 जुलाई 1990 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। उन्होंने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और नौसेना युद्ध कॉलेज, गोवा से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपनी विभिन्न नियुक्तियों के अलावा वे आईएनएस कृष्णा फ्रिगेट शिप और आफॅशेर पेट्रोल वेसेल आईएनएस सुजाता को भी कमांड कर चुके हैं। इससे पहले 2016-20 के बीच वे अमृतसर में नौसेना एनसीसी इकाई की कमान संभाले चुके है। इस अवसर पर उन्हें डीएसबी परिसर नैनीताल के नेवल एनसीसी कैडेट्स द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।