• Home
  • News
  • Nainital: Corona investigation of 454 people in district headquarters, four policemen and one student turned out to be corona positive in Ramnagar

नैनीताल:जिला मुख्यालय में 454 लोगो की हुई कोरोना जांच,साउथ अफ्रीका से पहुंचा युवक किया गया क्वारंटाइन

editor
  • Kanchan Verma
  • December 01, 2021 05:12 AM
Nainital: Corona investigation of 454 people in district headquarters, four policemen and one student turned out to be corona positive in Ramnagar

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने
साऊथ अफ्रीका से रामनगर पहुंचे एक युवक का सैम्पल लेकर युवक को फ़िलहाल क्वारंटाइन कर दिया है,साथ ही विदेश से आये 9 लोगो से भी स्वास्थ्य विभाग की टीम सम्पर्क करने की कोशिश कर रही है ताकि उनकी भी जांच की जा सके। इसके अलावा जिले में बाहर से आने वाले हर पर्यटक की जांच की जायेगी,इसके लिए सीएमओ डॉक्टर भागीरथी जोशी ने बताया कि टांडा बॉर्डर पर रैंडम जांच के लिए टीम भेजी गई है। 
आपको बता दें कि जिले में प्रशासन कोरोना को लेकर अलर्ट हो गया है। जिला मुख्यालय में बीते रोज 454 लोगो की कोरोना जांच की गई जिनमें से 242 लोगो के रिपोर्ट नेगेटिव आई है और बाकी लोगो की रिपोर्ट आना बाकी है। उधर रामनगर में भी एहतियात बरती जा रही है। रामनगर कोतवाली में बीते दिन पुलिसकर्मियों के कोरोना टेस्ट करवाये गए हैं जांच में 131 पुलिसकर्मियों में से 4 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले है जिनमे से 3 आईआरबी और एक एलआईयू कर्मी है इन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं एक इंटर कालेज के छात्र भी संक्रमित निकला है,जिसके बाद कॉलेज के 46 विद्यार्थियों का टेस्ट किया गया है।


संबंधित आलेख: