नैनीतालः स्नो व्यू वार्ड 5 से सभासद प्रत्याशी प्रकाश पाण्डेय ने तेज किया प्रचार अभियान! घर-घर जाकर मांगे वोट, गिनाई उपलब्धियां
नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल में स्नो व्यू वार्ड 5 से सभासद प्रत्याशी प्रकाश पाण्डेय ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ नगर के ब्रेसाइड, पुराना राजभवन, आल्मा हाउस, ओक लॉज, बेकम्बरी, तारा हॉल, माल्डन कॉटेज, स्नो व्यू आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने चुनाव चिन्ह गुड़िया पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर पहुंचकर बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद लिया। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं और लोगों की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। बताया कि वह लम्बे समय तक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में कार्यरत रह चुके हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ एक सहयोगी के रूप में नगर की जनता के हित में कई महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किये हैं। वर्तमान में उनके द्वारा अपने क्षेत्र स्नोव्यू वार्ड नं0 5 के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों को भी महत्वूपर्ण खबरों के माध्यम से जानकारी देते आ आये हैं। उन्हें उनके क्षेत्र मे रहने वाले बड़े, बुजुर्ग, युवाओं व महिलाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि यहां की स्थानीय जनता उनको सभासद के रूप में चुनती है तो वह वार्ड में परिवर्तन कर नवयुवकों और बुजुर्गों के लिए महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करायेगें। इस दौरान प्रियंका, भूपाल सिंह, एडवोकेट रजत, दीपक, प्रकाश, नन्दन राम आर्या, महिपाल सिंह, सुनीता देवी, रीता देवी, मंजू देवी, तुलसी देवी, कविता आर्या, भावना देवी, कौशल्या देवी, नेहा, अन्नू, लीला, रेनू, निशा, ललिता, ममता देवी सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।