• Home
  • News
  • Nainital: Customers visiting Tallital market will get temporary parking facility till Diwali, the initiative of the Chamber of Commerce has borne fruit.

नैनीताल: दिवाली तक तल्लीताल बाजार आने वाले ग्राहकों को मिलेगी अस्थायी पार्किंग की सुविधा, व्यापार मंडल की पहल रंग लाई

editor
  • Kanchan Verma
  • November 06, 2026 05:11 AM
Nainital: Customers visiting Tallital market will get temporary parking facility till Diwali, the initiative of the Chamber of Commerce has borne fruit.

नैनीताल। 
दिवाली के त्योहार पर खरीदारी के लिए तल्लीताल बाजार आने वाले लोगों को अब पार्किंग की समस्या से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। तल्लीताल व्यापार मंडल की मांग पर पुलिस ने फिलहाल दिवाली तक बाजार के आसपास उपलब्ध स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की है।

तल्लीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के मुताबिक, हाल ही में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापार मंडल की ओर से यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। व्यापारियों ने मांग की थी कि डाट क्षेत्र में चौकी के आगे और बाजार के आसपास जो भी स्थान उपलब्ध हैं, उनका इस्तेमाल अस्थायी पार्किंग के रूप में किया जाए, ताकि बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी न हो।

अमनदीप सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल को अब सूचना मिली है कि पुलिस की ओर से इस दिशा में व्यवस्था कर दी गई है। फिलहाल यह सुविधा दिवाली तक उपलब्ध रहेगी। व्यापार मंडल ने इस व्यवस्था के लिए प्रशासन और पुलिस का आभार जताते हुए लोगों से अपील की है कि वे दिवाली की खरीदारी के लिए तल्लीताल बाजार आएं और स्थानीय व्यापारियों का सहयोग करें।


संबंधित आलेख: