• Home
  • News
  • Nainital: Dead body found floating in the lake! Sensation spread in the area, police identified

नैनीतालः झील में उतराता मिला शव! क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस ने की शिनाख्त

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 27, 2023 11:04 AM
Nainital: Dead body found floating in the lake! Sensation spread in the area, police identified

नैनीताल की नैनीझील में आज स्टॉफ हाउस निवासी एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है,ये शव नैनीझील में मल्लीताल क्वालिटी बोट स्टैंड के पास मिला। फ़िलहाल पुलिस ने झील से शव को निकालकर कर मोर्चरी में रख दिया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को माल रोड स्थित क्वालिटी बोट स्टैंड के समीप शिव मंदिर के पास मौजूद नाव चालको सहित टूरिस्ट और कुछ स्थानीय लोगों को झील में एक शव दिखाई दिया, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। शव की सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को दी।

सूचना पर  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से निकालकर जिला अस्पताल बीडी पांडे अस्पताल पहुचाया,वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को वही बने मोर्चरी हाउस में रख दिया है।

कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि शव की पहचान 42 वर्षीय स्टाफ हाउस मूलरूप से मनोरा निवासी मोहन राम के रूप में हुई है जो पेशे से नाव चालक ही था। बीती रात से मोहन लापता था। अब पोस्टमार्टम की कार्वाही की जाएंगी।


संबंधित आलेख: