• Home
  • News
  • Nainital: Deliberations on promoting horticulture! Growers highlight apple and kiwi-related issues to the Horticulture Department.

नैनीतालः बागवानी को बढ़ावा देने पर मंथन! काश्तकारों ने उद्यान विभाग के सामने रखीं एप्पल-कीवी की दिक्कतें

editor
  • Awaaz Desk
  • August 22, 2026 09:08 AM
Nainital: Deliberations on promoting horticulture! Growers highlight apple and kiwi-related issues to the Horticulture Department.

नैनीताल। नैनीताल के भीमताल विकास भवन में उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री देवेंद्र सिंह ढैला की अध्यक्षता में बागवानी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में काश्तकारों ने एप्पल, कीवी सहित विभिन्न फल फसलों से जुड़ी समस्याएं उद्यान विभाग के अधिकारियों के सामने रखीं। काश्तकारों ने फसलों में आ रही दिक्कतों, पौधों की उपलब्धता, बीज, तकनीकी सहायता और उद्यान विभाग की योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ को लेकर अपनी समस्याएं बताईं। काश्तकारों ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में फल उत्पादन की बेहतर संभावनाएं हैं, लेकिन गुणवत्तापूर्ण पौधों, तकनीकी जानकारी और आवश्यक संसाधनों की कमी के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और उद्यान विभाग से बेहतर पौध एवं बीज उपलब्ध कराने के साथ ही योजनाओं का लाभ समय पर दिए जाने की मांग की। बैठक में बागवानी को बढ़ावा देने और काश्तकारों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने काश्तकारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सहयोग और समाधान की दिशा में कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


संबंधित आलेख: