• Home
  • News
  • Nainital DM Vandana Singh took the meeting of District Ganga Committee, said- 'Municipal Corporation should ensure that garbage is not dumped in the drains'

नैनीताल डीएम वंदना सिंह ने जिला गंगा समिति की बैठक ली, कहा- 'नगर निगम सुनिश्चित करें कि नालियों में कूड़ा न डाला जाए'

editor
  • Kanchan Verma
  • May 27, 2023 03:05 PM
Nainital DM Vandana Singh took the meeting of District Ganga Committee, said- 'Municipal Corporation should ensure that garbage is not dumped in the drains'

हल्द्वानी। गंगा व उसकी सहायक नदियों के संरक्षण व प्रदूषण प्रबन्धन को लेकर नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में जिला गंगा समिति की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद की कोसी, शिप्रा व गौला नदियों के संरक्षण व संवर्धन हेतु ड्रोन मैपिंग कराने के निर्देश समिति को दिए। कहा कि ड्रोन मैपिंग से नदियों के स्थलों को चिन्हित कर कार्य योजना बनाकर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।  इसके साथ ही नदियों में सीधा मिलने वाले गन्दे नालों, गधेरों का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए जिससे नालों व गधेरों को ट्रीटमेंट के पश्चात नदियों में प्रवाहित किया जाए व नदियां जीवंत रहे। 

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति के सदस्यों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान, नदियों के पुनरुद्धार व नवाचार पर कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने नगर निगम को शतप्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण हेतु विस्तृत सर्वे व अध्य्यन कर रिपोर्ट बनाने को कह। कहा कि नगर निगम सुनिश्चित करें कि नालियों में कूड़ा न डाला जाए। साथ हो ट्रंचिंग ग्राउंड में स्थापित कैमरा से निरंतर निगरानी के भी निर्देश दिए। 

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार, कुन्दन कुमार, बाबूलाल, प्रकाश आर्या, परियोजना निदेशक अजय सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम पंकज उपाध्याय, अधिशासी अभिन्यता पेयजल एके कटारिया,अधिशासी अभिन्यता लोनिवि अशोक कुमार, अधिशासी अभिन्यता सिंचाई केएस बिष्ट के अलावा अध्यक्ष शिप्रा नदी कल्याण समिति जगदीश नेगी आदि मौजूद थे।


संबंधित आलेख: