• Home
  • News
  • Nainital: Dr. Dandpat became Assistant Professor in Guru Gobind Singh Indraprastha University Delhi! Was posted in Kumaon University Nainital, influx of congratulations

नैनीतालः गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर बने डॉ. दंडपत! कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल में थे तैनात, बधाईयों का लगा तांता

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 03, 2022 06:11 AM
Nainital: Dr. Dandpat became Assistant Professor in Guru Gobind Singh Indraprastha University Delhi! Was posted in Kumaon University Nainital, influx of congratulations

नैनीताल। कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल में रसायन विज्ञान विभाग के संविदा प्राध्यापक डॉ. अनिर्बन दंडपत का असिस्टेंट प्रोफेसर, गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी न्यू दिल्ली में चयन हुआ है। बता दें कि डॉ. दंडपत ने कोलकाता से बीएससी तथा एमएससी किया। उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी से पीएचडी तथा सिंगापुर, येरूशलम से पीडीएफ किया। उनके 40 से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित हो चुके है। उनका शोध नैनो मैटेरियल तथा कैटालिसिस फोटो कैटालिसिस से जल शुद्धिकरण तथा एयर शुद्धिकरण किया जा सके। डॉ. दंडपत ने कुमाऊं विश्वविद्यालय में डीएसटी इंस्पायर में पांच वर्ष कार्य किया तथा संविदा में भी अपनी सेवा दी। डॉ. दंडपत की नियुक्ति पर प्रो. एलएम जोशी, प्रो. एबी मेलकानी, प्रो. चित्रा पांडे, प्रो. पुष्पा जोशी, प्रो. नंद गोपाल साहू, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. महेश आर्य, डॉ. गिरीश खर्क सहित कूटा के प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सोहैल जावेद, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. मनोज धूनी, डॉ. सीमा चौहान, डॉ. गगन दीप, डॉ. रितेश साह, डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


संबंधित आलेख: