नैनीताल:इस दिन से खुल रही है दुर्गा लाल शाह म्युनिसिपल लाइब्रेरी! डीएम ने लाइब्रेरी का किया औचक निरीक्षण,स्ट्रीट लाइटों के लिए भी दिए निर्देश
नैनीताल जिलााधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने माल रोड स्थित म्यूनिसिपल लाईबेरी दुर्गा लाल शाह नगर पालिका पुस्तकालय का गुरुवार के दिन पर्यटन, एडीबी,नगर पालिका अधिशासी अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सौंदर्यकरण कार्याे में जो भी आंशिक कमियां शेष है उसके लिए नगर पालिका एडीबी के अधिकारियों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जब तक कार्य पूर्ण नही होता तब तक वैकल्पित व्यवस्था पुस्तकालय के सौंदर्यकरण के कार्याे व नगर में लगी टूरिज्म से 200 स्ट्रीट लाइट जिनका हैंडओवर नगर पालिका द्वारा अभी नही लिया गया है,जिसके लिए डीएम गर्ब्याल ने पर्यटन अधिकारी को वैकल्पिक के माध्यम से सभी लाइटें सुचारू करने के निर्देश दिए। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि सभी लाइटों का कनेक्शन विद्युत विभाग से ले लिया है कल से सभी लाइटें सुचारू रूप से चालू हो जाएंगी। और संभवतः कल यानी शुक्रवार से म्युनिसिपल लाइब्रेरी भी खुल जाएगी।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सचिन नेगी, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा के साथ अन्य संबंधी अधिकारी उपस्थित थे।