• Home
  • News
  • Nainital: Educational youth excellence and senior citizens' felicitation ceremony! Late Jagmohan Lal Sah was given Sah Chaudhary Smriti Samman, member Jagati was also felicitated

नैनीतालः शैक्षिक युवा उत्कृष्टा और बुजुर्ग सम्मान समारोह! स्व. जगमोहन लाल साह को दिया साह चौधरी स्मृति सम्मान, सभासद जगाती भी हुए सम्मानित

  • Awaaz Desk
  • July 14, 2025
Nainital: Educational youth excellence and senior citizens' felicitation ceremony! Late Jagmohan Lal Sah was given Sah Chaudhary Smriti Samman, member Jagati was also felicitated

नैनीताल। शहर के एक होटल में साह चौधरी समाज द्वारा शैक्षिक युवा उत्कृष्टा और बुजुर्ग सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर कुमाऊं यूनिवर्सिटी घनश्याम लाल साह और विशिष्ट अतिथि कुरुमांचल बैंक के सचिव संजय साह रहे। इस दौरान स्वर्गीय जगमोहन लाल साह को इस वर्ष का साह चौधरी स्मृति सम्मान दिया गया। वहीं मनोज साह जगाती को शहर के एकमात्र समाज के युवा सभासद बनने पर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर भास्कर साह, सुमित साह, श्रण्या साह, कल्याणी साह, स्वेता साह आदि को युवा उत्कृष्ट सम्मान दिया गया। वहीं शिवांश साह गंगोला, चैतन्या साह, भव्या साह, महिमा साह, दिव्यांश साह, प्रियांशी साह को शैक्षिक उत्कृष्ट सम्मान दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयीं। इस दौरान लावण्या साह, स्वर्णा साह, नंदा तेजस्विनी साह, शैली साह द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं।

इस वर्ष का मुख्य आकर्षण नैनीताल तालाब में 1960 में तैराकी करके और लेक क्रॉस करने वाली मातृ शक्ति को दिया गया। इस दौरान शीला साह, मीना साह, हेमलता साह, शुभा साह, पूनम साह, गीता साह, सुनीता साह, लीला साह और स्वर्गीय मंजू साह बिष्ट के परिवार को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र साह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पद्म श्री अनूप साह, घनश्याम लाल साह, राखी साह, वेद साह, डा. विनीता साह, रश्मि साह, ईशा साह, बृज लाल साह, दिग्विजय चौधरी, वंदना चौधरी, संगीता साह, ललित मोहन साह, विमल चौधरी, बिमल साह आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष सुरेश लाल साह, सचिव सुरेश चंद्र चौधरी, शैलेन्द्र चौधरी, मयंक साह, मोहित साह, हर्षित साह, मोहित लाल साह, मयंक साह, विमल साह, मनोज साह, हितेश साह और महिला उपाध्यक्ष भारती साह द्वारा योगदान दिया गया।


संबंधित आलेख: