• Home
  • News
  • Nainital: Example of goodness! Rotary Club Nainital gave baby warmers to BD Pandey District Hospital, former president Syal said a big thing

नैनीतालः नेकी की मिसाल! रोटरी क्लब नैनीताल ने बीडी पांडे जिला अस्पताल को दिए बेबी वॉर्मर, पूर्व अध्यक्ष स्याल ने कही बड़ी बात

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 28, 2023 06:04 AM
Nainital: Example of goodness! Rotary Club Nainital gave baby warmers to BD Pandey District Hospital, former president Syal said a big thing

नैनीताल। मल्लीताल के फ़्रीमेसन हाल में आयोजित सभा के दौरान रोटरी क्लब नैनीताल ने 2 बेबी वॉर्मर, बीडी पांडे हॉस्पिटल के पीएमएस डॉक्टर एल एम एस रावत को हॉस्पिटल के मैटरनिटी वार्ड के लिए नवजात शिशु की देख भाल के लिए प्रदान किए। बताया गया कि एक बेबी वॉर्मर का मूल्य प्रति नग 35000 है।
रोटरी के पूर्व अध्यक्ष विक्रम स्याल ने बताया कि इसी श्रृंखला में निकट भविष्य में 2 बेबी वॉर्मर  भीमताल के सरकारी हॉस्पिटल में भी रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा उपलब्ध कराए जाएगे। ये सभी बेबी वॉर्मर रोटरी क्लब की अध्यक्ष रोटरी बबिता जैन के सौजन्य द्वारा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन अग्रवाल द्वारा संचालित स्वास्थ्य लाभ सेवाओं के अंतर्गत प्रदान किए जा रहे हैं। इस अवसर पर शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर धंनकर, क्लब की अध्यक्ष बबिता जैन, पूर्व अध्यक्ष विक्रम स्याल, सह अध्यक्ष मनोज लाम्बा, सह सचिव अनु लाम्बा, वरिष्ठ सदस्य अरुण शर्मा, रो. विजय कृशन उपस्थिति थे।


संबंधित आलेख: