• Home
  • News
  • Nainital: Folk artists made statues of Mother Nanda Sunanda! Assembly Speaker praised, everyone was mesmerized after getting the glimpse

नैनीतालः लोक कलाकारों ने किया मां नंदा सुनंदा की मूर्तियां का निर्माण! विधानसभा अध्यक्ष ने की सराहना, झलक पाकर हर कोई हुआ मंत्रमुग्ध

  • Awaaz Desk
  • September 11, 2024
Nainital: Folk artists made statues of Mother Nanda Sunanda! Assembly Speaker praised, everyone was mesmerized after getting the glimpse

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित श्री नंदा देवी महोत्सव में मंगलवार को कदली वृक्ष बांस के साथ मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण लोक पारंपरिक कलाकारों द्वारा किया गया। इस दौरान चंद्रप्रकाश साह, गोधन सिंह, हीरा सिंह, भुवन बिष्ट, ललित साह, आरती सम्मल, मोनिका साह, भारती, हरीश पंत, अमर साह, दीप गुरुरानी, भोला द्वारा रंगो से मूर्ति को साकार रूप दिया गया। अष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में मूर्तिं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने मूर्ति निर्माण के लोक पारंपरिक कलाकारों से बातचीत की गई।

वहीं लोकगीत में हर्षिता गुसाईं, निशांत पाल, वैष्णवी गुसाईं, रमा मांटेसरी, मयंक बुदलाकोटि, तनिष्का पंत को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति, नवीन पांडे ने किया। निर्णायक ब्रिज मोहन जोशी, कैलाश जोशी रहे। पुरुस्कार वितरण गिरीश जोशी, मनोज साह, राजेंद्र लाल साह, जगदीश बावड़ी, ललित साह ने किया। इस अवसर पर नीलू अल्हांश, निधि कंसल, गीता  साह, तारा बोरा, नीलम जोशी, विक्रम रावत आदि थे। 


संबंधित आलेख: