नैनीतालः डीएसए मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज! पहले दिन खेले गए छह मैच, विधायक आर्य ने बढ़ाया उत्साह
नैनीताल। डीएसबी परिसर द्वारा आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय फ़ुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ आज शनिवार को डीएसए मैदान में हुआ। प्रतियोगिता के छह मैच मैच आज ही खेले गये। प्रथम मुक़ाबला एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी तथा पाल कॉलेज हल्द्वानी के मध्य खेला गया, जिसमें एमबीपीजी कॉलेज में पाल कॉलेज को 1-0 से हराया।
वहीं दूसरा मुक़ाबला डीएसबी परिसर नैनीताल और पीजी कॉलेज काशीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें डीएसबी परिसर नैनीताल ने काशीपुर को 3-1 से हराया। प्रतियोगता का तीसरा मुक़ाबला रुदपुर व बाजपुर के मध्य खेला गया, इसमें रुद्रपुर ने बाजपुर को 5-0 से हराया। चौथा मैच पीजी कॉलेज रामनगर तथा पीजी कॉलेज खटीमा के मध्य खेला गया, जिसमें रामनगर ने खटीमा को 3-0 से हराया।
इस प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफ़ाइनल डीएसबी परिसर नैनीताल तथा रुद्रपुर के मध्य खेला गया इसमें डीएसबी ने रुद्रपुर को 1-0 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। इसी क्रम में द्वितीय सेमीफ़ाइनल रामनगर तथा एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के मध्य खेला गया, जिसमें रामनगर ने एमबीपीजी कॉलेज को 3-0 से शिकस्त देकर फ़ाइनल में प्रवेश किया।
इस अवसर पर विधायिक सरिता आर्य ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. डीएस बिष्ट, डॉ. संतोष कुमार, अनिल गड़िया, पवन बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सौरभ रावत, देवेंद्र सिंह बोरा, सुनील कुमार, अनिता रावत, जितेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।