नैनीताल:गुड न्यूज!सुनसान रास्ते मे अगर आपकी कार या मोटरसाइकिल हो जाये खराब तो चिंता मत कीजिये,नैनीताल सूखताल में केव गॉर्डन के पास खुला नया सर्विस सेंटर,आपकी एक कॉल पर ट्रेंड मैकेनिक पहुंचेंगे आपके पास,
नैनीताल केव गार्डन के पास सूखाताल स्थित पेट्रोल पंप के बगल में आज वाहनों की सर्विस हेतु ठाकुर इंटरप्राइजेज द्वारा आधुनिक तकनीक वाला सर्विस स्टेशन/वाशिंग सेंटर खोला गया। जिसमें कार वाशिंग टोटल गन मशीन द्वारा शैम्पू के साथ,अत्याधुनिक तकनीक द्वारा गाड़ियों का टैफलोन कोटिंग रबिंग पॉलिश इत्यादि हल्द्वानी या किसी भी अन्य शहर के मुकाबले कम रेट्स में सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।इसके अलावा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए मोटर गैराज भी खोला है जिसमे तराई इलाकों से कम दामों में वाहनों की सर्विस उपलब्ध करवाई जा रही है।इसमें सभी तरह के वाहनों के स्पेयर पार्ट्स से लेकर एलाईमेंट, व्हील बैलेंस, टायर फिटमेंट जैसे सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इसके अलावा इस सर्विस सेंटर द्वारा एक और महत्वपूर्ण सुविधा दी जाएगी जो नैनीताल शहर में पहली बार वाहन स्वामियों के लिए किसी तोहफे से कम नही होगी। अगर आपकी गाड़ी,मोटरसाइकिल इत्यादि रास्ते मे कहीं भी खराब हो जाती है तो बिल्कुल भी चिंता न करें आप बस इस सर्विस सेंटर में फ़ोन करें और कुछ ही देर में आपके पास सर्विस सेंटर से कुशल मैकेनिक पहुंच जाएंगे। नैनीताल के प्रदीप बोरा द्वारा शहरवासियों के लिए ये एक नवीनतम पेशकश है। जहां पर नैनीताल वासियों और पर्यटकों को अत्याधुनिक आयतित मशीनों का उपयोग कर संतुष्ट किया जाएगा।

यहां पर ट्यूब लैस टायर की सभी प्रकार की मेंटेनेंस सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। साथ-साथ नाइट्रोजन हवा की भी सुविधा मिलेगी, जिससे टायर फटने की दुर्घटना ना घटे। ठाकुर इंटरप्राइजेज के ओनर प्रदीप बोरा ने बताया कि इस सर्विस सेंटर पर काम करने वाले मैकेनिक और कर्मचारियों को ट्रेनिंग द्वारा ट्रेंड किया गया है। इसके चलते अब शहरवासियों को इसका एक अलग ही विश्वव्यापी सुखद अहसास होगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना ही हमारी सर्विस सेंटर का ध्येय है।