नैनीताल:अंकिता हत्याकांड जैसे जघन्य अपराध पर सरकार लीपापोती कर बचा रही है अपराधियों को!अंकिता के परिजन चाहें तो आप लड़ेगी कोर्ट केस
नैनीताल:1/10/2022
नैनीताल आम आदमी पार्टी नगर इकाई द्वारा आज पंत पार्क मल्लीताल में उत्तराखंड के ऋषिकेश में घटित हुए अंकिता भंंडारी हत्याकांड के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए अंकिता हत्याकांड में लिप्त अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस जघन्य हत्या में लीपापोती कर अपराधियों को बचा रही है।
उन्होंने कहा यदि अंकिता के परिजन चाहेगे तो आमआदमी पार्टी उनका फ्री में केस लड़ने को तैयार है। आम आदमी पार्टी ने अंकिता हत्या कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए वन्तरा रिसार्ट के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा जब तक पहाड़ की बेटी अंकिता भंंडारी को न्याय नही मिलता तब तक आम आदमी पार्टी सड़को में प्रदर्शन करेगी।