नैनीतालः बास्टकेटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज! विधायक आर्य ने किया शुभारंभ, 51 टीमें कर रही प्रतिभाग
नैनीताल। एनटीजी और डीएसए में आयोजित 3X3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक सरिता आर्य द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन कोषाध्यक्ष (डीएसबी परिसर नैनीताल) संतोष कुमार एवं टीम द्वारा कराया जा रहा है। यह टूर्नामेंट चार श्रेणियों अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 व ओपन (बालक-बालिका) वर्ग में आयोजित हो रहा है। टूर्नामेंट में 51 टीमों द्वारा भागीदारी की जा रही है। जिसमें नैनीताल, भीमताल, रामनगर, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, पीलीभीत, लखनऊ और नोएडा की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट के विजेताओं का निर्णय कल होने होने वाले अंतिम मैचों द्वारा लिया जाएगा।