• Home
  • News
  • Nainital: Guru Nanak Jayanti! PrakashParv was celebrated with great pomp in the gurudwara, people of all religions were seen in the huge langar, Punjabi Mahasabha distributed water bottles

नैनीताल:गुरुनानक जयंती!नानक नाम जहाज है जो तपे तर जाए! गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया प्रकाशपर्व,विशाल लंगर में सर्वधर्म का दिखाई दिया भाव,पंजाबी महासभा ने वितरित की पानी की बोतलें

editor
  • Kanchan Verma
  • November 08, 2022 03:11 PM
Nainital: Guru Nanak Jayanti! PrakashParv was celebrated with great pomp in the gurudwara, people of all religions were seen in the huge langar, Punjabi Mahasabha distributed water bottles

नैनीताल:8/11/2022

सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 553 वें प्रकाशोत्सव पर्व पर मल्लीताल नैनीताल में स्थित गुरुद्वारे में तीन दिन तक अखंड पाठ और प्रभात फेरी निकाली गई। आज गुरुपर्व पर गुरुद्वारा में दीवान सजाए गए पूरे गुरुद्वारेँ को बिजली और फूलों की माला से सजाया गया।

 

प्रकाश पर्व के शुभअवसर पर सुखमनी साहिब का पाठ और भजन कीर्तन किये गए। इसके बाद लंगर हॉल में विशाल लंगर का आयोजन किया गया। सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव  महाराज के प्रकाशोत्सव पर्व पर गुरुद्वारे में तीन दिन से चल रहे अखंड पाठ की समाप्ति पर लंगर का आयोजन किया गया जहाँ तमाम लोगों ने लंगर छका।

 

इस दौरान पंजाबी महासभा ने 1200 पानी की बोतलों का वितरण और लंगर सेवा कर आपसी एकता का संदेश दिया। 

 

सेवा में जुटी हुई कुलदीप कौर ने बताया कि 1469 में श्री गुरु नानक देव अवतरित हुए। उन्होंने अपना सारा जीवन संसार की सेवा में लगा दिया और पाखंड मिटाने के लिए चार उदासी (धर्म यात्रा) की। गुरु नानक देव जी ने एक ओमकार का मूल मंत्र संसार को दिया, जिसका मतलब है कि ऊपर वाला बस एक है।

पंजाबी महासभा के सुमित खन्ना ने कहा कि नानक नाम जहाज है, जो जपे वो तर जाए।यह दिन बहुत खास है गुरुनानक जयंती हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है और देश के हर गुरुद्वारे में सर्वधर्म समभाव के तहत लंगर वितरित किया जाता है आज इस अवसर पर पंजाबी महासभा द्वारा पानी की बोतलों को सेवा के रूप में वितरित कर हम सब गौरवांवित महसूस कर रहे है।
इस मौके पर गुरुद्वारे के महामंत्री अमनप्रीत सिंह,अध्यक्ष जोगिंदर सिंह,सतनाम,जगजीत सिंह,गगनदीप सिंह,जीत सिंह,मनप्रीत, सुखदीप,इत्यादि और पंजाबी महासभा नैनीताल के सचिव प्रेम कुमार शर्मा, विक्रम स्याल,रमन जीत सिंह धर्मेन्द्र कुमऻर शर्मा,सतीश गुप्ता, पवन कुमार उपाध्याय, सुमित खन्ना, प्रदीप कुमार जेठी, राजीव गुप्ता, सरदार रविन्दर बीर सिंह, सदीप सिंह भुल्लर ने मुख्य रूप से सेवा में सहयोग किया।


संबंधित आलेख: