• Home
  • News
  • Nainital HC: HC took suo moto cognizance of the news of pregnant woman not being able to get ultrasound done at BD Pandey Hospital! Issued a notice and sought report from the concerned authorities, also sought report on the food being sold in the food van

नैनीताल HC: बीडी पांडे अस्पताल में गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड न हो पाने की खबर पर HC ने लिया स्वतः संज्ञान! नोटिस जारी कर सम्बंधित अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, फ़ूड वैन में बिक रहे खाने पर भी मांगी रिपोर्ट

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 17, 2023 06:02 AM
Nainital HC: HC took suo moto cognizance of the news of pregnant woman not being able to get ultrasound done at BD Pandey Hospital! Issued a notice and sought report from the concerned authorities, also sought report on the food being sold in the food van

नैनीताल। हाईकोर्ट ने नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल में गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड न हो पाने की खबर का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशक व बीडी पांडे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का जबाव तलब करते हुए 27 फरवरी को रिपोर्ट देने को कहा है।न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ ने बीडी पांडे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों खासकर गर्भवती महिलाओं को हो रही परेशानी का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशक व बीडी पांडे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इन अधकारियों को 27 फरवरी से पूर्व इस मामले में जबाव देना है।वहीं दूसरी ओर हल्द्वानी नैनीताल, भवाली नैनीताल आदि मार्गों में जगह जगह फुड वैन में खाना बिकने के मामले का भी स्वतः संज्ञान लिया है। एकलपीठ ने इस मामले में नैनीताल के जिलाधिकारी से फुड वैन संचालकों को जारी लाइसेंस व अन्य औपचारिकताओं के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है।


संबंधित आलेख: