नैनीतालः दिल्ली में आयोजित एक्सपो में छाए रहे पहाड़ी उत्पाद! भवाली की प्रियंका जोशी की कविता का हुआ विमोचन! चिड़िया का आशियाना रहा आकर्षण का केन्द्र

नैनीताल। जवाहर लाल नेहरू विवि नई दिल्ली में आयोजित ‘स्त्री 2022’ नेशनल कांफ्रेंस एवं एक्सपो में भवाली की प्रियंका जोशी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रियंका जोशी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में पहाड़ के स्कूली बच्चों द्वारा बनवाई गई ‘बर्ड नेस्ट’ चिड़िया का आशियाना आकर्षण का केन्द्र रहा।
इस दौरान प्रियंका जोशी द्वारा लिखी गई कविता ‘मां और प्रकृति का विमोचन आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ सचिव द्वारा किया गया। इसके लिए प्रियंका जोशी ने इंडस जैविक ऑरा फाउंडेशन और इंदु भंडारी सिन्हा का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति का संरक्षण और जीर्णोद्धार एवं हिमालय पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करने के साथ ही पहाड़ की मातृशक्ति को स्वावलंबन हेतु प्रेरित करना का उद्देश्य रहता है। इस कार्यक्रम में जेएनयू के शिक्षकों एवं छात्रों और विभिन्न प्रांतों से आए आगंतुकों ने शिरकत की।