नैनीताल ब्रेकिंग : आवाज़ की खबर का हुआ असर! एसडीएम ने अतिक्रमण करने वालों को दी लास्ट वार्निंग, अब भी नही माने तो होगा ये एक्शन
आवाज़ इंडिया ने समय समय पर नैनीताल के मल्लिताल क्षेत्र के पंत पार्क से लेकर गुरुद्वारे तक फड़ खोखा व्यवसायियों द्वारा लगातार किये जा रहे अतिक्रमण पर जिला प्रशासन नगर पालिका प्रशासन को खबर के माध्यम से जगाया,जिसके बाद आज उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन सोमवार की दोपहर पुलिस फोर्स के साथ पंत पार्क पहुचे। उन्होंने कहा हाईकोर्ट द्वारा 121 लोगों को निश्चित समय सीमा तक फड़ लगाने की अनुमति दी गई है। बावजूद इसके यहां संख्या से अधिक दुकानें पार्क के दोनों ओर दुकानें लगाने की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने फड़ कारोबारियों को लास्ट वार्निंग देते हुए कहा कि अवैध फड़ वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने का मुक़दमा दर्ज किया जाएगा।
आपको बता दे पंत पार्क में अवैध तरीके से लगाए जा रहे फड़ो के चलते पर्यटकों के बैठने के लिए लगायी गई बैंचों पर फड़ व्यवसायी कब्जा कर दुकानें लगा रहे है तो वही पार्क के दोनों तरफ लग रही दुकानों के कारण पर्यटकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,इसके अलावा यहाँ खाने पीने के स्टॉल से गंदगी भी फैली हुई रहती है जिससे नैनीताल की खूबसूरती में दाग लगता है,इस मामले में आवाज़ इंडिया ने प्रमुखता के साथ खबरें की ताकि जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें और आज खबर का असर हुआ।