• Home
  • News
  • Nainital: In order to maintain cleanliness in Nainital, students of Rotary Club's Interact Club Bharatiya Shaheed Sainik School did cleanliness of various places of Nainital.

नैनीताल: Cleanliness Campaign!नैनीताल:पर्यावरण संतुलन और नैनीताल में स्वच्छता बनाये रखने के उद्देश्य से रोटरी क्लब के इंटरैक्ट क्लब भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने की नैनीताल के विभिन्न स्थानों की साफ सफाई

editor
  • Kanchan Verma
  • November 03, 2022 05:11 PM
Nainital: In order to maintain cleanliness in Nainital, students of Rotary Club's Interact Club Bharatiya Shaheed Sainik School did cleanliness of various places of Nainital.

नैनीताल:3/11/2022

पर्यावरण संतुलन बनाए रखने,विद्यार्थियों को समाज और अपने शहर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब के तत्वावधान में इंटरैक्ट क्लब बने भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने आज नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई अभियान चलाया।


इस मौके पर रोटेरिन और इंटरैक्ट क्लब भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के कोऑर्डिनेटर सुमित खन्ना ने बताया कि रोटरी क्लब के इंटरैक्ट क्लब के रूप में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में खासकर नालों की सफाई की गई ताकि नैनीझील में कूड़ा करकट और गंदगी न जा सके। सुमित खन्ना ने कहा कि इस मुहिम में विद्यालय की शिक्षिकाओं का भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पेड़ पौधे का महत्व मानव जीवन में सबसे अधिक है और यह मनुष्य के लिए अत्यंत आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करता है,बड़ी संख्या में पौधरोपण करें,लेकिन इनके आसपास गंदगी होने से ये सड़ जाते है और धीरे धीरे नष्ट हो जाते है इसीलिए आज विद्यार्थियों द्वारा ऐसी जगहों की भी साफ सफाई की गई जहाँ पौधरोपण किया गया था।

आपको बता दे कि पूरे विश्वभर में करीब 10700 इंटरैक्ट क्लब है जिनमे 2 लाख से भी ज़्यादा लोग शामिल है वही भारत मे 109 इंटरैक्ट क्लब है और रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3110 में कुल 28 इंटरैक्ट क्लब है। रोटरी क्लब के तत्वावधान में नरेंद्र लाम्बा ने सैंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल को,विक्रम सुयाल ने ऑल सैंट कॉलेज, और सुमित खन्ना ने भारतीय शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल को इंटरैक्ट क्लब का चार्टर प्रदान किया है। नैनीताल के अलावा जिला मुख्यालय से जुड़े मेहरा गांव और नौकुचिया ताल में भी इंटरैक्ट क्लब बनाया गया है इस तरह रोटरी क्लब द्वारा कुल पांच इंटरैक्ट क्लब बन चुके है।


संबंधित आलेख: