• Home
  • News
  • Nainital: Inspection of Kumaon University by NAAC peer team begins, inspection will be done from May 15 to 17

नैनीताल: नैक पीयर टीम की ओर से कुमाऊं विश्वविद्यालय का निरीक्षण शुरू, 15 से 17 मई तक किया जाएगा निरीक्षण

editor
  • Kanchan Verma
  • May 15, 2023 02:05 PM
Nainital: Inspection of Kumaon University by NAAC peer team begins, inspection will be done from May 15 to 17

नैनीताल। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की पीयर टीम की ओर से कुमाऊं विश्वविद्यालय का निरीक्षण शुरू हो चुका है। नैक पीयर टीम की ओर से यहां 15 से 17 मई तक निरीक्षण किया जाएगा। टीम इन तीन दिनों में विवि के दोनों परिसरों (डीएसबी परिसर नैनीताल और जेसी बोस तकनीकि परिसर भीमताल) के विभिन्न विभागों में शिक्षकों, बुनियादी सुविधाओं, सर्वोत्तम और अभिनव प्रथाएं, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शोध कार्य का निरीक्षण करने के साथ ही छात्र संघ, एलुमनाई आदि से फीडबैक लेगी।

सोमवार को टीम के कुमाऊं विश्वविद्यालय पहुंचने पर एनसीसी के कैडेट की ओर से गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। जिसके बाद प्रशासनिक भवन के सभागार में कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की ओर से नैक पीयर टीम के समक्ष विवि की पिछले पांच वर्ष की सभी गतिविधियों, उपलब्धियों, पाठ्यक्रमों, एकेडेमिक एक्सलेंस, सामाजिक जुड़ाव जैसे सभी बिन्दुओं पर विश्वविद्यालय के कार्याें को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। वहीं संकायाध्यक्षों ने अपनी उपलब्धियों, अकादमिक व प्रशासनिक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही आईक्यूएसी का प्रजेन्टेशन निदेशक प्रो. राजीव उपाध्याय की ओर से दिया गया।

----------

कैंटीन, डिस्पेंसरी का किया निरीक्षण

नैनीताल। कुविवि पहुंची टीम ने केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण कर उपलब्ध पुस्तकों के साथ ही यूजीसी-एचआरडीसी, एनसीसी, कैंटीन, डिस्पेंसरी आदि का निरीक्षण किया। साथ ही प्रशासनिक भवन में वित्त, प्रशासन, मान्यता, परीक्षा अनुभाग, गोपनीय अनुभाग, ईआरपी सेल में जाकर जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, संपत्ति कार्यालय, लोक सूचना प्रकोष्ठ, खेल अनुभाग आदि का अवलोकन किया।

---------

डीएसबी की उपलब्धियां जानी

नैनीताल। नैक पीयर टीम ने डीएसबी परिसर में पहुंचकर सभी विभागों की पिछले पांच वर्ष की सभी गतिविधियों, उपलब्धियों, पाठ्यक्रमों, एकेडेमिक एक्सलेंस आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही टीम विवि के छात्रावासों में भी पहुंची। वहीं शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन, लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

-----------

टीम में यह रहे मौजूद

- मिजोरम यूनिवर्सिटी एवं नार्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. अमर राय, तेज़पुर यूनिवर्सिटी के प्रो. देबर्षि नाथ, मिजोरम विवि के प्रो. लोकनाथ मिश्रा, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी के प्रो. प्रफुल्ला साबले, रबिंद्र भारती विवि कोलकत्ता प्रो. आदित्य प्रसाद, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ केरला के प्रो. केसी सनी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कश्मीर के प्रो. फारूक शाह मौजूद रहे।

------------

कुविवि से यह रहे मौजूद

- कुलसचिव दिनेश चंद्रा, वित्त नियंत्रक अनीता आर्या, अपर निदेशक आईक्यूएसी प्रो. प्रदीप गोस्वामी, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. एमएस मावरी, प्रो. एलके सिंह, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, प्रो. इंदु पाठक, प्रो. कुमुद उपाध्याय, प्रो. एचसी चंदोला, प्रो. जीत राम, प्रो. संजय पंत, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एलएस लोधियाल, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, प्रो. दिव्या उपाध्याय जोशी, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. अनिल कुमार बिष्ट, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रितेश साह, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. नागेंद्र शर्मा, डॉ. गगनदीप होती, केके पांडेय, डॉ. मनीषा सांगुड़ी, डॉ. दीपाक्षी जोशी, डॉ. विनोद जोशी, एलडी उपाध्याय, अविराम पंत, भूपाल सिंह करायत, कैलाश जोशी, मनोज कुमार, कैलाश सिराला आदि उपस्थित रहे।


संबंधित आलेख: