नैनीताल:भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में हुआ INTERACT क्लब का गठन!विद्यार्थियों को पहनाए गए क्लब के प्रतीक बैज
भारतीय शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल में आज रोटरी इन्टरनेशनल की अध्यक्ष बबीता जैन , सुभाष जैन , सचिव नरेन्द्र लाम्बा , विक्रम स्याल , मीडिया प्रभारी सुमित खन्ना ने विद्यालय के 30 विद्यार्थियों को क्लब का प्रतीक बैज लगाकर इनटरेक्ट क्लब का गठन किया ।

क्लब में -4 डायरेक्टर , अध्यक्ष पारस जोशी , सचिव हिमानी पाण्डे , उपाध्यक्ष लवेन्द्र कुमार , उप - सचिव स्वाति , छात्रा डायरेक्टर गरिमा राय को चुना गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि सुभाष जैन को एनसीसी व बाल सैनिकों द्वारा भव्य परेड की सलामी दी गयी । इस मौके पर आज विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया ।

सभी रोटरीयन व पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष डॉ ० मनोज बिष्ट , कुन्दन सिंह , मोहिनी खन्ना , ज्योति खन्ना , अध्यक्ष रोटरी क्लब को विद्यालय की कैप व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया । प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सती ने किया । कार्यक्रम में डॉ ० नीलम जोशी , मीनाक्षी बिष्ट , मुक्ता , गीतिका , डॉ ० प्रहलाद , गोबिन्द बोरा , महेश , उत्कर्ष बोरा , शाहनवाज , रश्मि नेगी , दरपान सिंह , आलोक साह , अरूण साह , चन्द्र प्रकाश आदि उपस्थित रहे ।