• Home
  • News
  • Nainital: Kargil Vijay Diwas celebrated in DSB campus! Salute to the brave sons, the area echoed with Bharat Mata Ki Jai.

नैनीतालः डीएसबी परिसर में मना कारगिल विजय दिवस! वीर सपूतों को किया नमन, भारत माता की जय से गूंजा क्षेत्र

  • Awaaz Desk
  • July 26, 2024
Nainital: Kargil Vijay Diwas celebrated in DSB campus! Salute to the brave sons, the area echoed with Bharat Mata Ki Jai.

नैनीताल। डीएसबी परिसर में आज कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर न्यू आर्ट्स में एक कार्यक्रम  आयोजित किया गया, जिसमें वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यतिथि प्रो. सुरेंद्र सिंह बर्गली ने अपने विचार रखे और शहीदों को नमन किया। अतिथि प्रो. लता पांडे ने कहा कि ये वीरों की धरती है, इनके त्याग से ही हम स्वतंत्र है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए निदेशक प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान एवं शान है हमारी पहचान है। मेजर राजेश अधिकारी का बलिदान देश याद रखेगा। वीरों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय, वंदे मातरम की गूंज से डीएसबी परिसर ने देश की मिट्टी को सलाम किया। इस दौरान प्रो. अनिता पांडे, डॉक्टर गगन होती, डॉक्टर लज्जा भट्ट, डॉक्टर प्रियंका रूबाली, डॉक्टर सीमा चौहान, डॉक्टर सारिका वर्मा, डॉक्टर हरदेश कुमार, डीएस बिष्ट, मीनू साह, गायत्री, रितेश, विनोद पाठक, कुंदन, अजय कुमार, अभिषेक मेहरा, पंकज भट्ट आदि मौजूद रहे। 


संबंधित आलेख: