• Home
  • News
  • Nainital: Kumaon University Federation elections! Independent candidates win all positions, pledge to work for the welfare of students.

नैनीतालः कुमाऊं विवि महासंघ चुनाव! सभी पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत, छात्र हित में काम करने का लिया संकल्प

editor
  • Awaaz Desk
  • September 29, 2025 12:09 PM
Nainital: Kumaon University Federation elections! Independent candidates win all positions, pledge to work for the welfare of students.

नैनीताल। कुमाऊं के सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव खत्म होने के बाद आज सभी छात्र संगठन, छात्र परिषद् यानि छात्र महासंघ चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। कुमाऊं विश्वविद्यालय महासंघ चुनावों में सभी पदों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है। इस दौरान विवेकानंद भवन में आयोजित चुनाव में आशीष कबड़वाल अध्यक्ष और सचिन सिंह सचिव पद निर्वाचित हुए। वहीं निर्दलीय रक्षित बिष्ट उपाध्यक्ष, काजल छात्रा उपाध्यक्ष बनी हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर रोहित नेगी ने निर्विरोध जीत दर्ज की है। चुनाव के बाद सभी पदाधिकारियों ने कहा है कि वो विश्वविघालय में छात्र हितों के लिये काम करेंगे।


संबंधित आलेख: