• Home
  • News
  • Nainital: Lawyers outraged by Delhi Police ACP’s remarks; District Bar observes a ‘protest day’ and raises slogans within the court premises.

नैनीताल: दिल्ली पुलिस के एसीपी की टिप्पणी पर भड़के अधिवक्ता! जिला बार ने मनाया विरोध दिवस, न्यायालय परिसर में की नारेबाजी

editor
  • Awaaz Desk
  • November 04, 2026 12:11 PM
Nainital: Lawyers outraged by Delhi Police ACP’s remarks; District Bar observes a ‘protest day’ and raises slogans within the court premises.

नैनीताल। दिल्ली पुलिस के एसीपी द्वारा अधिवक्ताओं के विरुद्ध की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाया। इससे पूर्व प्रताप भैया सभागार में आयोजित आमसभा में अधिवक्ताओं ने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। बैठक को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट एवं सचिव संजय सुयाल ने कहा कि अधिवक्ता समाज के सम्मान और स्वाभिमान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके बाद अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में न्यायालय परिसर में नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। वहीं बागेश्वर में हुए धीरेन्द्र हत्याकांड पर अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं जिला बार के पूर्व सचिव दीपक रुवाली ने भी एस एस पी को पत्र भेजकर उचित कार्यवाही करने की मांग करी है। बैठक को वरिष्ठ अधिवक्ता भगवत प्रसाद, नीरज साह, अशोक मौलखी, संयुक्त सचिव नीरज गोस्वामी, अनील बिष्ट, शंकर सिंह चौहान, रविशंकर आर्या, हरेंद्र बोरा, मनीष भट्ट, गौरव कुमार, निर्मल कुमार, मोहम्मद खुर्शीद, बिलाल, तरुण चंद्रा, मोहित प्रीति साह, तारा आर्य आदि मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: