• Home
  • News
  • Nainital: Mahakal Lok Corridor Inauguration - Prime Minister is taking the country towards the supreme glory by giving the message of Sanatan, Mahakal Lok Corridor will be the pride of the country, the whole world is accepting the iron of Sanatan Dharma: Ajay Bhatt

नैनीताल:महाकाल लोक कॉरिडोर उद्घाटन-प्रधानमंत्री सनातन का संदेश देकर देश को ले जा रहे परम् वैभव की ओर,महाकाल लोक कॉरिडोर होगा देश की शान,पूरी दुनिया मान रही है सनातन धर्म का लोहा:अजय भट्ट

editor
  • Kanchan Verma
  • October 11, 2022 02:10 PM
Nainital: Mahakal Lok Corridor Inauguration - Prime Minister is taking the country towards the supreme glory by giving the message of Sanatan, Mahakal Lok Corridor will be the pride of the country, the whole world is accepting the iron of Sanatan Dharma: Ajay Bhatt

नैनीताल/भवाली:11/10/2022


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश मे सनातन का संदेश दे भारत को परम् वैभव की तरफ ले जा रहे है केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार प्रधानमंत्री द्वारा को उज्जैन में भव्य महाकाल लोक कॉरिडोर के लोकार्पण अवसर पर यह बात कही कहा कि देश अपने परम वैभव की तरफ बड़ रहा है आज सनातन धर्म का लोहा पूरी दुनिया मान रही है जो सबके प्रति सदभाव रखता है केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा शिव के परम् भक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केदारनाथ व काशी से भी अत्यंत प्रेम है जिसके विकास में प्रधानमंत्री ने कही कोई कमी नही छोड़ी है।

यहां आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ उज्जैन स्थित महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम को टी वी पर लाइव देखा कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य नीमा बिष्ट  भावना मेहरा उमा पढालनी प्रगति जैन  मोहन सिंह बिष्ट  राजेन्द्र पाठक शिवांशु जोशी राजेन्द्र कपिल प्रकाश आर्य नरेश पांडेय नंद किशोर पांडेय गोपाल रावत सचिन गुप्ता नीमा वर्षा आर्य मीना बिष्ट ललित भट्ट कबीर साह हितेश साह अमान मालिक तरुण कुमार बालम चंद्रा अरमान कुरेशी आदि मौजूद रहे।


आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण कर दिया है. पीएम मोदी पहले इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे और फिर वहां से हैलिकॉप्टर के जरिये उज्जैन पहुंचे, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी उज्जैन हैलिपेड से महाकाल मंदिर पहुंचे. महाकाल मंदिर पहुंचकर पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल की आरती भी की. इस दौरान मौजूद पुजारी ने पीएम मोदी को रुद्राक्ष की माला पहनाई. मंत्रोच्चार के साथ पीएम मोदी के माथे पर त्रिपुंड लगाया. हालांकि पीएम मोदी जलाभिषेक नहीं कर सके. क्योंकि बाबा महाकाल का श्रृंगार हो चुका था.


संबंधित आलेख: