• Home
  • News
  • Nainital: Manoj Sah Jagati met MP Ajay Bhatt regarding the problems of Ayarpata area! MP took immediate cognizance and called the officials.

नैनीताल:अयारपाटा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सांसद अजय भट्ट से मिले मनोज साह जगाती!सांसद ने तत्काल लिया संज्ञान किया अधिकारियों को फोन

editor
  • Kanchan Verma
  • June 21, 2026 12:06 PM
Nainital: Manoj Sah Jagati met MP Ajay Bhatt regarding the problems of Ayarpata area! MP took immediate cognizance and called the officials.

नैनीताल। अयारपाटा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं लंबित विकास कार्यों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज साह जगाती ने रविवार को नैनीताल सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री Ajay Bhatt से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में अयारपाटा वार्ड से जुड़े विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं तथा स्थानीय जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया,जिनमें 20 अतिरिक्त बिजली के पोल,15 सोलर लाइट,दीवारों का सौंदर्यीकरण,सड़को पर बरसात से बचने के लिए शेड और बेंच का निर्माण,इत्यादि मांग की गई है। साथ ही मनोज साह जगाती ने सांसद को क्षेत्र में लंबित कार्यों की जानकारी देते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

मनोज साह जगाती ने बताया कि सांसद अजय भट्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर वार्ता की और अयारपाटा क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

मनोज साह जगाती ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी तथा विकास कार्यों में तेजी आएगी।

सभासद ने उम्मीद जताई है कि सांसद के हस्तक्षेप के बाद अयारपाटा क्षेत्र की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।


संबंधित आलेख: