• Home
  • News
  • Nainital: NCC Cadet Koranga selected for Youth Exchange Program! Maldives will remain from 26 December 2022 to 4 January 2023, congratulations poured in

नैनीतालः एनसीसी कैडेट कोरंगा का यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चयन! 26 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023 तक रहेंगे मालदीव, बधाईयों का लगा तांता

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 27, 2022 11:11 AM
Nainital: NCC Cadet Koranga selected for Youth Exchange Program! Maldives will remain from 26 December 2022 to 4 January 2023, congratulations poured in

नैनीताल। एनसीसी के अंतर्गत देश से चुने हुए कैडेट्स यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत विदेश भेजे जाते हैं इस वर्ष डीएसबी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के बी कॉम अंतिम सेमेस्टर के 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कैडेट दाबेश सिंह कोरंगा का चयन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ है जिसके अंतर्गत वह 26 दिसंबर 2022 से 4 जनवरी 2023  तक मालदीव जाएंगे।
देश भर के चुनिंदा एनसीसी कैडेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेते हैं जो एनसीसी, समकक्ष सरकारी व मित्र देशों के युवा संगठनों से संबंधित कैडेटों का एक देश से दूसरे देश में आदान-प्रदान होता है। कैडेट्स एक-दूसरे की सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक वास्तविकताओं के बारे में जागरूकता और समझदारी बढ़ाने के लिए मेजबान देश की एनसीसी गतिविधियों में भाग लेते हैं।  एनसीसी का यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत 11 देशों के साथ समन्वय है।   
कैडेट दावेश सिंह कोरंगा के पिता श्री गोपाल सिंह कोरंगा भी भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। डीएसबी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के एनसीसी अधिकारी सब ले डॉ रीतेश साह ने बताया कि इससे पहले भी डीएसबी परिसर नैनीताल की नेवल एनसीसी कैडेट्स ने विदेश यात्रा करने की उपलब्धि हासिल की है पूर्व में कैडेट प्रिया बमेठा श्रीलंका, कैडेट सौरभ उपाध्याय मॉरीशस मालदीव, तंजानिया सहित 5 देशों तथा कैडेट देव उपाध्याय मॉरीशस सहित अन्य देशों की यात्रा कर चुके हैं। 
एनसीसी कैडेट दाबेश सिंह कोरंगा की उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एन के जोशी, कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन चंद्र विजय नेगी, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, परिसर निदेशक प्रो0 एल एम जोशी, चीफ प्रॉक्टर प्रो0 नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो एल एस लोधियाल, प्रो एचसीएस बिष्ट, प्रो ललित तिवारी, प्रो संजय पंत, प्रो दिव्या उपाध्याय जोशी, डॉ गगनदीप होठी, डॉ अशोक कुमार सहित परिसर के प्राध्यापकों, यूनिट के नौसेना के इंस्ट्रक्टर्स व कर्मचारियों तथा एनसीसी कैडेट्स ने प्रसन्नता व्यक्त करने शुभकामनाएं प्रदान की है।


संबंधित आलेख: