नैनीताल:राज्य स्थापना दिवस पर रोटरी क्लब की ओर से मॉलरोड को मिली नई मजबूत बेंचों की सौगात!पालिकाध्यक्ष और नवनियुक्त ईओ ने किया बेंचों का उद्घाटन!हर बेंच दे रहा है जागरूकता का संदेश
नैनीताल:9/11/2022
9 नवम्बर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभअवसर पर रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा पर्यटक एवम् शहर के नागरिकों की सुविधा के लिए 13 बेंच माल रोड में लगवाईं गयी। नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने अलका होटेल के सामने लगी बेंच का फ़ीता काट कर माल रोड में लगी सभी बेंचों का उद्घाटन किया।

इन 13 बेंचों को रोटरी द्वारा उन्हें औपचारिक तौर पर आज सौंपाँ गया। इस अवसर पर नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल भी उपस्थित रहे।

पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और रोटरी क्लब नैनीताल की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोटरी नैनीताल शहर एवं आस पास के इलाक़ों के लिए सेवा और सामाजिक कार्यक्रम करने में अग्रणी प्रयास करता है और नगर पालिका नैनीताल के साथ मिल कर रोटरी ने इससे पूर्व में ओपन जिम और सेल्फ़ी पॉइंट की स्थापना भी की जा चुकी है इसी कड़ी में आज 13 बेंच माल रोड में विभिन्न स्थानों में लगाई गयीं हैं।

आपको बता दें कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में मालरोड में लगाई गई लकड़ी की बेंच खस्ताहाल हो चुकी है कई बेंच बुरी तरह टूट चुकी है जिस वजह से मालरोड में टहलने वाले बुजुर्गों को बैठने के लिए उचित जगह नही मिल पाती।

इसी को देखते हुए रोटरी क्लब द्वारा मॉल रोड में लोहे की मजबूत बेंच लगवाई गयी है और हर बेंच में एक संदेश लिखा गया है जो आमजन को जागरूक करने वाले है।

रोटरी क्लब के इस प्रोजेक्ट में चेयरमेन रोटरी के वरिष्ठ सदस्य जे के शर्मा का विशेष योगदान रहा,उन्होंने कहा कि अभी कुल 13 बेंच लगायी गयीं और रोटरी का प्रयास रहेगा की कुछ और बेंच भी भविष्य में लगाई जायें।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सचिव नरेन्द्र लाम्बा, प्रोजेक्ट चेयरमेन जे के शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विक्रम स्याल,मीडिया प्रभारी सुमित खन्ना,यतेंद्र पाल सिंह सूरी उपस्थित थे।