• Home
  • News
  • Nainital: New team of Boat House Club formed, DK Sharma became honorary secretary for the fourth time, JS Sarna was given the responsibility of the post of vice president, Manish Sehgal and Nadeem Ahmed Khan were elected joint secretaries.

नैनीताल:बोट हाउस क्लब की नई टीम का गठन, डीके शर्मा चौथी बार बने मानद सचिव,जेएस सरना को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मनीष सहगल और नदीम अहमद खान संयुक्त सचिव चुने गए

editor
  • Kanchan Verma
  • November 14, 2026 07:11 PM
Nainital: New team of Boat House Club formed, DK Sharma became honorary secretary for the fourth time, JS Sarna was given the responsibility of the post of vice president, Manish Sehgal and Nadeem Ahmed Khan were elected joint secretaries.

नैनीताल।

शहर के प्रतिष्ठित बोट हाउस क्लब की नई कार्यकारिणी अस्तित्व में आ गई है।

क्लब के सदस्यों ने वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें मानद सचिव चुना है। यह उनका इस पद पर चौथा कार्यकाल होगा।

नई टीम में जेएस सरना (शम्मी) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं मनीष सहगल (अनु) और नदीम अहमद खान (बॉबी) संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे।

बता दें कि डीके शर्मा का क्लब से जुड़ाव काफी पुराना रहा है। वह इससे पहले 2010-11, 2014-16 और 2017-21 में मानद सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा जून 2016 से सितंबर 2017 तक उन्होंने क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाला था। इस तरह क्लब के दोनों प्रमुख पदों पर उनकी भूमिका और अनुभव रहा है।

गौरतलब है कि नैनी झील के किनारे स्थित बोट हाउस क्लब नैनीताल की ऐतिहासिक धरोहरों में शुमार है। ब्रिटिश शासनकाल से जुड़ी परंपराओं को सहेजे यह क्लब नौकायन सहित विभिन्न खेल और सामाजिक गतिविधियों के लिए अपनी अलग पहचान रखता है। इस बार क्लब की नौ सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। नाम वापसी की प्रक्रिया में 6 नवंबर को छह प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद विक्रम स्याल ने भी 10 नवंबर को चुनाव से हटने का फैसला लिया। शेष नौ उम्मीदवारों को 14 नवंबर को निर्वाचित घोषित किया गया।

मतों के लिहाज से सुमित जेठी 663 वोट हासिल कर पहले स्थान पर रहे। डीके शर्मा को 637, शैलेंद्र सिंह चौहान को 633 और जेएस सरना को 626 मत मिले। नदीम अहमद खान ने 624 तथा मनीष सहगल ने 593 मत प्राप्त किए। वहीं चौधरी धीर सिंह को 315, अखिल कुमार साह को 301 और शोएब अहमद को 293 मत मिले।

चुनाव परिणामों के बाद क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन पूरा हो गया है। अब नई टीम के सामने क्लब की परंपराओं, व्यवस्थाओं और गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।


संबंधित आलेख: