नैनीताल : अब केपी छात्रावास की बुनियाद में भी आई दरारें, सीढ़िया पहले ही हो चुकी है क्षतिग्रस्त
नैनीताल में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन ,सड़क धंसने,पहाड़ियों और सड़कों पर दरार आने पेड़ो के गिरने की घटनाएं सामने आ रही है।नैनीताल के प्रसिद्ध पाषाण देवी मंदिर के समीप ठंडी सड़क पर अगस्त माह के आखिरी हफ्ते में शुरू हुआ भूस्खलन अब केपी छात्रावास के लिए भी खतरा पैदा कर रहा है। अब केपी छात्रावास की बुनियाद(नींव) में भी दरारें आ गयी है। उधर लोनिवि की ओर भी पहाड़ी दरक गयी थी जिसका ट्रीटमेंट कार्य चल रहा है ।
आपको बता दें कि पाषाण देवी मंदिर के समीप हुए भूस्खलन का निरीक्षण डीएम धीराज गर्ब्याल ,एसडीएम प्रतीक जैन,अधिशासी प्रांतीय खण्ड ,कुमाऊं विवि के भूगर्भ विशेषज्ञ इत्यादि ने किया था जिसमे उन्होंने पहाड़ी का स्ट्रेक्चर इत्यादि की जांच की थी और करीब साढ़े आठ लाख रुपए की लागत से अस्थायी ट्रीटमेंट 9 सितंबर को शुरू किया । भूस्खलन की वजह से केपी छात्रावास की सीढ़ियां तो पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुकी है अब छात्रावास की बुनियाद में भी दरारें दिखाई दे रही है। लोनिवि के सहायक अभियंता प्रकाश चन्द्र उप्रेती ने मीडिया को बताया कि भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी में अब दो दो फिट की दूरी पर तीन इंच मोटे पाइपो को हैमर मशीन से ज़मीन के अंदर डालकर ऊंची दीवार बनाई जा रही है ताकि भूस्खलन को रोका जा सके।