नैनीतालः प्राथमिक पाठशाला में हुआ पोषण पोटली कार्यक्रम का आयोजन! गर्भवती महिलाओं को वितरित की गई पोषण पोटली, किया जागरूक
नैनीताल। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास विभाग द्वारा मल्लीताल बाजार में स्थित प्राथमिक पाठशाला में आज पोषण पोटली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली दी गई, साथ ही नुक्कड़ नाटक की सुंदर प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू मर्तोलिया ने अभियान की जानकारी दीएसाथ ही उन्होंने 1000 सुनहरे दिन की विस्तृत व्याख्या भी की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरिता आर्य और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी थे उन्होंने 29 गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी, 10 कुपोषित बच्चों को स्वछता पोटली, 9 अन्नप्राशन और 7 महालक्ष्मी किट वितरित किये। इस दौरान जन जागरूकता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण पर नुक्कड़ नाटक किया। साथ ही व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बीडी पांडे जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक चंद्रा रावत ने महिलाओं को एनीमिया की जानकारी देते हुए खान पान का विशेष ध्यान रखने को कहा। कार्यक्रम में सभासद गजाला कमाल, भगवत रावत, रेखा आर्य, पुष्कर बोरा, मंजू भट्ट, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता साह, कविता, कमला, पूर्णिमा, गीता, तुलसी, नैना, मंजू साह, विनीता, माया, सुनीता, नसरीन, नाजिया मौजूद रहे।
