• Home
  • News
  • Nainital: Omicron danger! Health department alert, people coming from outside should not enter the city without getting tested

नैनीताल:ओमिक्रोन का खतरा!स्वास्थ्य विभाग सतर्क, बाहर से आने वाले लोगो को बिना जांच करवाए नगर में नही मिलेगा प्रवेश

editor
  • Kanchan Verma
  • December 06, 2021 01:12 PM
Nainital: Omicron danger! Health department alert, people coming from outside should not enter the city without getting tested

सरोवर नगरी नैनीताल में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। वही शासन प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है। नैनीताल में बाहरी प्रदेशो से आने वाले लोगो की नगर के प्रवेशद्वार पर सेम्पलिंग के लिए टीम गठित कर टेस्टिंग की जा रही है। जिला मुख्यालय के पीएमएस के.एस. धामी का कहना है जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है हॉस्पिटल सहित नगर के प्रवेश द्वार पर टेस्टिंग की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन मुनादी द्वारा लोगों को मास्क पहनने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और उचित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

आपको बता दें ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी वैक्सिनेशन पर ज़ोर दिया है और रविवार को भारत मे कितने प्रतिशत वैक्सिनेशन का कार्य हुआ इसकी एक रिपोर्ट पेश की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने मीडिया को बताया कि भारत मे 50 प्रतिशत तक वैक्सिनेशन हो चुका है जो कि बड़ी उपलब्धि है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घण्टो में 1,04,18,707 लोगो का वैक्सिनेशन हुआ,वहीं पिछले 24 घण्टो में 8,896 नए मामले सामने आए जबकि 2,796 लोगो की मौत हुई।


संबंधित आलेख: