• Home
  • News
  • Nainital: On World Environment Day, Jai Janani Jai Bharat Door to Door Municipality and Saas Bwari Cheli Bwari Women's Self Help Group jointly launched a cleaning campaign.

नैनीताल: विश्व पर्यावरण दिवस पर जय जननी जय भारत डोर टू डोर नगर पालिका और सास ब्वारी चेली ब्वारी महिला स्वयं सहायता समूह ने संयुक्त रूप से चलाया सफाई अभियान

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • June 05, 2023 09:06 AM
Nainital: On World Environment Day, Jai Janani Jai Bharat Door to Door Municipality and Saas Bwari Cheli Bwari Women's Self Help Group jointly launched a cleaning campaign.

दुनिया में हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। यह पहली बार 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था, और तब से 150 से अधिक देश इस दिन को मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हैं। यह दिन पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास मकसद औद्योगिक प्रदूषण को कम करना और पेड़ों की कटाई पर रोक लगाना है।

यह दिन याद दिलाता है कि प्लास्टिक प्रदूषण पर लोगों की कार्रवाई मायने रखती है। प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए सरकारें ,पर्यावरण प्रेमी और व्यवसाय जो कदम उठा रहे हैं,वो पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसी कड़ी में नैनीताल में भी जय जननी जय भारती की टीम ने पर्यावरण प्रेमी और सभासद मनोज साह जगाती के नेतृत्व में आज सफाई अभियान चलाया। सभासद मनोज के नेतृत्व में जय जननी जय भारत के साथ डोर टू डोर नगर पालिका, सास ब्वारी महिला स्वयं,चेली ब्वारी महिला स्वयं सहायता समूह ने कंधे से कंधा मिलाकर अरविंदो आश्रम के पीछे खुर्दार पहाड़ी से अनगिनत शराब की बोतलें,बिसलेरी पानी की बोतलें, सहित प्लास्टिक और अन्य कूड़े का ढेर कई कट्टो में भरकर निकाला। 

इस दौरान सभासद मनोज ने नाराजगी भी जाहिर की और कहा कि पहाड़ का जीवन जंगलों से ही है यहां आने वाले पर्यटक हो या स्थानीय लोग जंगलों में पिकनिक मनाकर जो कूड़ा करकट फैलाते है उन पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।उन्होंने ये भी कहा कि केवल पर्यावरण दिवस पर ही पर्यावरण संरक्षण की याद नही आनी चाहिए बल्कि सालभर सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए और हर नागरिक को व्यक्तिगत तौर पर ये ज़िम्मेदारी उठानी चाहिए कि यहां वहां कूड़ा न फैलाये।

आपको बता दें कि पहली बार 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था। विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) की स्थापना स्वीडन के स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में की गई थी। प्रथम विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में मनाया गया था। ये दिन लोगों में जागरूकता बढ़ाता है और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देता है। विश्व पर्यावरण दिवस लोगों को परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करता है और पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करता है।यूएनईपी के अनुसार,विश्व पर्यावरण दिवस 2023 को कोटे डी आइवर (Côte d’Ivoire) द्वारा होस्ट किया गया है जो नीदरलैंड द्वारा समर्थित होगा और थीम #BeatPlasticPollution अभियान के तहत प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर ध्यान केंद्रित करेगी। आइवरी कोस्ट ने ही 2014 में प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया और रियूज़ेबल पैकेजिंग को बढ़ावा दिया था।


संबंधित आलेख: