• Home
  • News
  • Nainital: Please Attention! In view of the upcoming Diwali festival, there will be a massive verification campaign of outsiders in Nainital city!

कुमाऊं/नैनीताल:कृपया ध्यान दें!आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत नैनीताल शहर में होगा बाहरी लोगों का व्यापक सत्यापन अभियान!

editor
  • Kanchan Verma
  • October 12, 2022 09:10 AM
Nainital: Please Attention! In view of the upcoming Diwali festival, there will be a massive verification campaign of outsiders in Nainital city!

नैनीताल:12/10/2022

पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र के निर्देशन में आगामी दीपावाली त्यौहार के दृष्टि गत नैनीताल शहर में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जायेगा। जिसके अंतर्गत शहर के मुख्य चिन्हित स्थानों (जैसे- रिक्शा स्टैण्ड, घोड़ा स्टैंड, फड़-खोका, बोट चालकों, टैक्सी चालकों, घोड़ा चालकों, आबादी वाले स्थानों में रह रहे बाहरी व्यक्तियों आदि ) पर सत्यापन की कार्यवाही की जायेगी। 
1-उक्त अभियान दिनांक 14.10.2022 से 18.10.2022 तक नैनीताल शहर के मुख्य चिन्हित स्थानों पर चलाया जायेगा।
2-उक्त अभियान क्षेत्राधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण  में प्रचलित रहेगा।
3-अभियान हेतु समस्त कुमायूँ परिक्षेत्र से कुल 25 कॉन्स्टेबल, 05 उपनिरीक्षक व 01 कम्पनी पीएसी  एवं 01 टेक्नीकल टीम जनपद नैनीताल को उपलब्ध करायी जायेगी।
4- दौराने सत्यापन मौके पर चैक किये जा रहे व्यक्तियों के आधार कार्डों एवं आपराधिक इतिहास को टेक्नीकल टीम द्वारा वैरिफाई किया जायेगा।
5-जो व्यक्ति सत्यापन किए जाने पर आपराधिक प्रकृति के/गलत नाम-पता पाये जायेंगे उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
6-जनपद की अभिसूचना सूचना ईकाई भी उक्त सत्यापन अभियान में सम्मिलित रहेगी।

 

फ़ोटो आभार:गूगल


संबंधित आलेख: