नैनीताल:पॉक्सो एक्ट अपडेट:पीड़ित बच्चियों के बयान हुए दर्ज,बच्चियों ने आरोपी युवक द्वारा किये गए घिनौने कृत्य की पुष्टि की,लोगो मे आरोपी के प्रति फूटा गुस्सा
सरोवर नगरी नैनीताल में बीते दिनों हुए नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और उनके साथ की गई अश्लीलता के मामले में आज दोनों मासूमो को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बुशरा कमाल की अदालत में धारा 164 के तहत कलमबन्द बयान दर्ज किए गए,जिसमे दोनों बच्चियों ने कोर्ट के समक्ष सय्यद सैफ पर लगे आरोपों की पुष्टि की। मामले की जांच कर रही विवेचनाधिकारी पुष्पा बिष्ट ने मीडिया को बताया कि बच्चियों की उम्र बेहद कम है और उनके एग्जाम भी चल रहे है लिहाजा उनके बयान कलमबंद नैनीताल में ही करवाने की अपील की गई थी जिसे पॉक्सो कोर्ट ने स्वीकार कर अनुमति प्रदान की।
आपको बता दें कि बुधवार को गाड़ी पड़ाव स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक के पुत्र सय्यद सैफ के खिलाफ मल्लिताल थाने में तहरीर दी गयी थी कि सय्यद सैफ बदनीयती से उनकी बच्चियों के निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था। जिसके बाद मामले में पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसी रात आरोपी को काठगोदाम में शीतला देवी मंदिर के पास गिरफ्तार किया था। पूरे शहर में ये खबर तेज़ी से वायरल हो गयी और लोगो मे सय्यद सैफ द्वारा की गई घिनौनी हरकत को लेकर सय्यद सैफ के लिए गुस्सा फूट पड़ा,लोग आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।