• Home
  • News
  • Nainital: Prem Singh Negi, father of Municipal President, passed away! People associated with social, religious and political organizations expressed grief, funeral will be held in Ranibagh

नैनीतालः पालिकाध्यक्ष नेगी के पिता प्रेम सिंह नेगी का निधन! सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों से जुडे लोगों ने जताया शोक, रानीबाग में होगा अंतिम संस्कार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 25, 2023 07:01 AM
 Nainital: Prem Singh Negi, father of Municipal President, passed away! People associated with social, religious and political organizations expressed grief, funeral will be held in Ranibagh

नैनीताल। नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के पिता प्रेम सिंह नेगी का आज 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों और पत्रकारों ने दुख व्यक्त किया है। स्व. नेगी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गयी। उनका अंतिम संस्कार रानी बाग स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। बता दें कि स्व. नेगी हमेशा समाजहित में आगे रहते थे, और सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते थे। वह अपने पीछे पत्नी समेत पुत्र संदीप नेगी, सचिन नेगी, बहुओं व तीन नातियों को रोते-बिलखते छोड़ गए हैं। 


संबंधित आलेख: