• Home
  • News
  • Nainital: Preparations for Christmas and New Year started, the Mixing Cake Ceremony celebrated in the 17th century was celebrated in Nainital

नैनीताल:योरोप में 17वीं शताब्दी में क्रिसमस से पहले शुरू हुआ था मिक्सिंग केक सेरेमनी,नैनीताल के मनु महारानी होटल में हुआ आयोजन

editor
  • Kanchan Verma
  • November 20, 2021 06:11 AM
Nainital: Preparations for Christmas and New Year started, the Mixing Cake Ceremony celebrated in the 17th century was celebrated in Nainital

सरोवर नगरी नैनीताल में नए साल और क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई है। आज नैनीताल के होटलों में केक सेरिमनी को परंपरागत तरीके से मनाई गई जिसमें होटलों में आए पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
 क्रिसमस से पूर्व केक बनाने के लिए केक मिक्सिंग सेरेमनी की जाती है इसकी शुरुआत यूरोप में 17वीं शताब्दी में हुई थी।क्रिसमस केक बनाने से पहले उसकी सामग्री को तैयार करना बहुत जरूरी होता है। केक-मिक्सिंग की तैयारी कई हफ्तों पहले ही शुरू हो जाती है,जिसमें मेवे रम और वाइन डालकर मिश्रण तैयार किया जाता है, बादाम अखरोट काजू चेरी अदरक वह अन्य प्रकार के मेवों को 30 से 40 दिनों तक रखा जाता है,जिसके बाद इस मिश्रण को क्रिसमस केक मैं मिलाया जाता है।
 नैनीताल पहुंचे पर्यटक को नहीं भी इस केक मिक्सिंग सेरिमनी का जमकर लुफ्त उठाया और केक मिक्सिंग सेरिमनी में प्रतिभाग करते नजर आए।

मनु महारानी होटल के प्रबंधक का कहना है कि इस मिश्रण से किसमस के मौके पर तरह तरह के केक पुडिंग और मॉर्फिन तैयार की जाएंगी और होटल में आने वाले प्रत्येक मेहमान इन व्यंजनों का लुफ्त उठा पाएंगे।


संबंधित आलेख: