नैनीतालः प्रो. डब्बू के राज्य मंत्री बनने पर कूटा ने जताया सीएम धामी का आभार! दी शुभकामनाएं
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के प्रो. अनिल कपूर डब्बू के अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवम विपणन बोर्ड (मंडी) का दायित्व दिए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कूटा ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रो. को राज्य मंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया। कूटा की तरफ से प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. दीपाक्षि जोशी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. सीमा चौहान, डॉ. उमंग सैनी, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. रितेश साह आदि ने बधाई दी है।