• Home
  • News
  • Nainital: Protest against the administrative team that went to demolish illegal construction in Sukhatal! People came on the road amidst sloganeering, MLA Sarita Arya got the ruckus calmed like this

नैनीतालः सूखाताल में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने गयी प्रशासनिक टीम का विरोध! नारेबाजी के बीच सड़क पर उतरे लोग, विधायक सरिता आर्य ने इस तरह करवाया हंगामा शांत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 15, 2022 09:12 AM
Nainital: Protest against the administrative team that went to demolish illegal construction in Sukhatal! People came on the road amidst sloganeering, MLA Sarita Arya got the ruckus calmed like this

सरोवर नगरी नैनीताल में अतिक्रमण का मुद्दा एक बार सुर्खियों में है। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सूखाताल क्षेत्र में 44 अवैध निर्माण ध्वस्त करने पहुंची प्राधिकरण की टीम और नगर पालिका प्रशासन को क्षेत्रवासियों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मामले ने जब तूल पकड़ लिया तब विधायक सरिता आर्य भी मौके पर पहुंची। 

दरअसल हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक सूखताल में बने 44 अवैध निर्माण ध्वस्त किये जाने थे जिसपर कार्यवाही करने के लिए जिला विकास प्राधिकरण, नगर पालिका प्रशासन पुलिस बल लेकर पहुंच गई। लेकिन भारी संख्या में यहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और सड़क घेर कर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन की टीम और ध्वस्तीकरण करने मंगवाये गए बुलडोजर को आगे नही बढ़ने दिया। क्षत्रिय लोगो और ध्वस्तीकरण करने आई टीम के बीच काफी कहासुनी हो गयी।

लोगो ने जिला प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारियों पर तमाम आरोप भी जड़ दिए। इससे पूर्व भी जब प्राधिकरण की टीम सूखताल पहुंची थी तब भी प्राधिकरण के अधिकारियों पर आरोप लगाए गए थे। लोगो का आरोप था कि प्राधिकरण के कुछ अधिकारी पैसे ले दे कर कार्य करते है अवैध निर्माण पर ये पैसे लेने आते है,इस तरह के आरोपों पर प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय भी गुस्से में आ गए थे। आज भी नारेबाजी करते लोग ध्वस्तीकरण के विरोध में बैठ गए। 

वही मामले के तूल पकड़ने के बाद विधायक सरिता आर्य भी मौके पर पहुंची और उन्होंने किसी तरह दोनों पक्षो के बीच पैदा हुई तनातनी रोकी उन्होंने प्रशासन से 15 दिन की मोहलत मांगी और किसी तरह हंगामे को शांत किया। सरिता आर्य की मांग पर प्रशासन की टीम बैरंग लौट गई। आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने सूखताल में हो रहे अवैध निर्माण पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई भी होनी है इसकी नियत तिथि आगामी 20 दिसम्बर है।


संबंधित आलेख: