• Home
  • News
  • Nainital: Proud of you! Nainital's daughter Apoorva Sah became lieutenant in the army (Judge Advocate General Department), Apoorva became the second woman from Uttarakhand to attain the rank of judge! Father is also an advocate.

नैनीताल:Proud of you! नैनीताल की बेटी अपूर्वा साह बनी सेना में लेफ्टिनेंट(जज एडवोकेट जनरल विभाग),जज रैंक  हासिल करने वाली उत्तराखंड की दूसरी महिला बनी अपूर्वा!पिता भी है एडवोकेट

editor
  • Awaaz Desk
  • April 29, 2023 02:04 PM
Nainital: Proud of you! Nainital's daughter Apoorva Sah became lieutenant in the army (Judge Advocate General Department), Apoorva became the second woman from Uttarakhand to attain the rank of judge! Father is also an advocate.

नैनीताल की बेटी अपूर्वा साह ने न सिर्फ शहर बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रौशन किया है  । अपूर्वा साह सेना में लेफ्टिनेंट (जज एडवोकेट जनरल विभाग) बन गयी हैं । उन्होंने आज ही ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई से ट्रेनिंग पूरी की और आज ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जज बन गयी हैं। OTA चेन्नई में आज हुई पासिंग आउट परेड में अपूर्वा साह जूनियर अंडर ऑफिसर थी।

जानकारी के मुताबिक उन्हें पहली पोस्टिंग लेह में मिली है। अपूर्वा साह सेना में जज रैंक हासिल करने वाली उत्तराखण्ड की दूसरी लड़की हैं ।

अपूर्वा साह के पिता अखिलेश साह नैनीताल में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और माँ संगीता साह एक गृहणी हैं, उनकी बड़ी बहन और जीजा इंफोसिस कम्पनी कनाडा में कार्यरत हैं।

अपूर्वा की 12वीं तक कि पढ़ाई सेंट मैरी कॉन्वेंट से हुई ,इसके बाद उन्होंने लॉ व एलएलएम की डिग्री सिल्वाई सेठ पूना से प्राप्त की और साथ में उन्होंने पी जी डिप्लोमा एचएलएसआईयू बंगलौर से किया है।

अपूर्वा की इस उपलब्धि से उनके शुभचिंतकों,परिजनों,शिक्षकों और पूरे शहरवासियों में खुशी का माहौल है ।


संबंधित आलेख: