• Home
  • News
  • Nainital: Public awareness program on 'Nutrition' will be held at Amrapali Group of Institute on 26th and 27th.

नैनीतालः आम्रपाली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में 26 व 27 को ‘पोषण’ पर होगा जन जागरूकता कार्यक्रम

editor
  • Awaaz Desk
  • September 25, 2023 11:09 AM
Nainital: Public awareness program on 'Nutrition' will be held at Amrapali Group of Institute on 26th and 27th.

नैनीताल। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत, केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनिताल द्वारा  हल्द्वानी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी राजेश सिन्हा ने बताया कि आगामी मंगलवार 26 व बुधवार 27 सितंबर को हल्द्वानी के आम्रपाली ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में दोनो ही दिन के 11 बजे से ‘पोषण’ पर एक जन जागरूकता का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष का सितंबर  महीना छठा "राष्ट्रीय पोषण माह" के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरियों और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पोषण संबंधी आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है। पिछले 5 वर्षों के पोषण माह के कार्यक्रम पर अगर नजर डालें तो इससे पोषण सुधार के परिणामों को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके चलते 17 करोड़ (170 मिलियन ) से अधिक पोषण संबंधी महत्वपूर्ण गतिविधियों की सूचना इकट्ठा कर देश के सामने प्रस्तुत किया गया है। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया पोषण अभियान   कुपोषण की चुनौती का मुकाबला करने के लिए मिशन मोड में कार्य करता है। 15वें वित्त आयोग की अवधि के दौरान (2021- 22 से 2026- 27 ) विषय-वस्तु, वितरण, आउटरीच और परिणामों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक एकीकृत पोषण सहायता कार्यक्रम शुरू करने के लिए मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और "पोषण 2" के अंतर्गत पोषण अभियान, आंगनवाड़ी सेवा योजना और किशोरियों के लिए योजना को जोड़ा गया था। बीमारियों और कुपोषण के खिलाफ स्वास्थ्य, कल्याण और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने वाली कार्य  प्रणालियों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पूरे सितंबर 2023 में छठा राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है। इस वर्ष, इसका उद्देश्य मिशन पोषण 2.0 के आधार, जीवन-चक्र दृष्टिकोण के माध्यम से कुपोषण से व्यापक रूप से निपटना है। इस दृष्टिकोण में, पोषण माह 2023 का केंद्र बिंदु मानव जीवन के महत्वपूर्ण चरणों- गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन और किशोरावस्था के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करना है। इसका उद्देश्य "सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत " पर केंद्रित विषय-वस्तु के माध्यम से पूरे भारत में पोषण संबंधी समझ को बढ़ावा देना है। महीने भर चलने वाले इस आयोजन में स्तनपान और पूरक आहार के  अभियानों के माध्यम से जमीनी स्तर पर पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्तराखण्ड समेत राष्ट्रव्यापी प्रयास किए जा रहे हैं। स्वस्थ बालक स्पर्धा जैसी गतिविधियों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा किया जा रहा है। अन्य अभियान , जैसे ' पोषण भी पढ़ाई भी' (पोषण के साथ-साथ शिक्षा), मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) के माध्यम से पोषण में सुधार का लक्ष्य  है। 

इसके अतिरिक्त, पोषण माह के तहत जन आंदोलन 'मेरी माटी मेरा देश' ' अभियान के अंतर्गत इसे एकजुट उत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। समग्र पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए  हल्द्वानी स्थित राज्य के महत्त्वपूर्ण संस्थान "आम्रपाली ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट" के होटल मैनेजमेंट संकाय के परीसर में 26 व 27 सितम्बर 23 को पोषण का यह जन जागरूकता कार्यक्रम मनाया जा रहा है।


संबंधित आलेख: