• Home
  • News
  • Nainital: Public outrage erupts in Krishnapur over the demand for a road! Indefinite symbolic sit-in protest at Gandhi Chowk; stern warning issued.

नैनीतालः कृष्णापुर में सड़क की मांग को लेकर फूटा लोगों का आक्रोश! गांधी चौक पर अनिश्चितकालीन सांकेतिक धरना, दी बड़ी चेतावनी

editor
  • Awaaz Desk
  • September 30, 2026 11:09 AM
Nainital: Public outrage erupts in Krishnapur over the demand for a road! Indefinite symbolic sit-in protest at Gandhi Chowk; stern warning issued.

नैनीताल। नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में सड़क की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासी गांधी चौक में अनिश्चितकालीन सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द उनकी मांग पर निर्णय नहीं लिया गया तो वे क्रमिक अनशन शुरू करने को मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बलियानाला भूस्खलन के बाद क्षेत्र की सड़क कई वर्षों से बंद है। सड़क मार्ग नहीं होने के कारण कृष्णापुर के लोगों को नैनीताल पहुंचने के लिए करीब 3 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई तय करनी पड़ती है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, कृष्णापुर के लिए बीडी पांडे अस्पताल ही प्रमुख चिकित्सा केंद्र है, लेकिन सड़क सुविधा नहीं होने के कारण गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भी कंधे पर उठाकर करीब 3 किलोमीटर तक ले जाना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई वर्षों से सड़क निर्माण को लेकर सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। धरना दे रहे लोगों ने साफ किया है कि जब तक सड़क निर्माण को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।


संबंधित आलेख: