नैनीताल:डीएसए मैदान में कैपिटल सिनेमाघर के सामने लगे भगवा ध्वज को लेकर राजीव लोचन और नितिन कार्की आमने सामने!गर्माया भगवा ध्वज का मुद्दा
नैनीताल : वरिष्ठ पत्रकार व नैनीताल समाचार के सम्पादक राजीव लोचन साह ने नगर पालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर डीएसए मैदान में भगवा ध्वज फहराए जाने को लेकर आपत्ति जताते हुए पूछा है कि पिछले 72 सालों में इस तरह भगवा झंडा यहां लहराते नही देखा है अगर झंडा ही लहराना है तो भगवा की जगह तिरंगा झंडा लहरायें जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे ।
राजीव लोचन का मानना है कि यहां किसी भी धर्म विशेष के झंडे को प्राथमिकता नही देना चाहिए । आवश्यक होने पर यहां राट्रध्वज ही लगाया जा सकता है।

वही इस पूरे मामले पर हाईकोर्ट अधिवक्ता नितिन कार्की का भी बयान सामने आया है उन्होंने राजीव लोचन के शिकायती पत्र पर पलटवार करते हुए कहा है कि भगवा झंडा को लेकर क्या आपत्ति है ये समझ नही आ रहा । जबकि देखा जाए तो डीएसए फ्लैट्स के आसपास ही धार्मिक स्थलों पर अवैध पक्का निर्माण किया गया है गगनचुंबी गुम्बद बनाये गए है । अच्छा होता कि नैनीताल प्रेमी भगवा झंडे पर ध्यान देने की बजाय अवैध पक्के निर्माण पर ध्यान दें ताकि नैनीताल को बचाया जा सके।