नैनीतालः रोहित टंडन स्मृति अंतरविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता! आज शाम को खेला जायेगा फाइनल मुकाबला
नैनीताल। न्यू क्लब में आयोजित सातवीं रोहित टंडन स्मृति अंतर विद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमे वरिष्ठ बालक वर्ग में सैम के अंजिश, सूर्यवीर, आकर्ष, अंकुश, शेरवुड के व्योम, पार्थ, बिलाल एवं सेनवाल स्कूल के पारस टम्टा, कनिष्ठ बालक वर्ग में सैम के कबीर, अंशदिप, सुयश, रिषिक, एवम शेरवुड के श्रद्धांश, नील, अर्णव, माधव, बालिका वर्ग में शेरवुड की सेहजल, अनाद्या, रुहानिका, सरस्थि, तनया, परिधि, जीडी गोयंका स्कूल की श्रिया, एवम सेंट मैरी की रिधिमा ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया हैं। प्रतियोगिता का फाइनल आज शाम को खेला जायेगा।