• Home
  • News
  • Nainital: Shoaib Ahmed stays first with 557 votes of Anjuman Islamia

नैनीताल: अंजुमन इस्लामिया के 557 वोटों के साथ शोएब अहमद रहें प्रथम स्थान पर

editor
  • Gunjan Mehra
  • November 17, 2021 08:11 AM
Nainital: Shoaib Ahmed stays first with 557 votes of Anjuman Islamia

 

 

नैनीताल। अंजुमन ए इस्लामिया की 23 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बीते दिन हुए चुनाव के परिणाम बुधवार सुबह को घोषित हुए। जिसमें 82 उम्मीदवार मैदान पर उतरे थे।
82 में से  23 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनाव में 1975 मतदाताओं में से 1257 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए 23 लोगों का चयन किया।

जिसमें 557 वोटों के साथ शोएब अहमद प्रथम, 455 वोटों के साथ दानिश लईक सिद्दीकी दूसरे और 446 वोटों के साथ हारून खान पम्मी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं शहनवाज खान 424, महूमद अली 402, मोहम्मद कय्यूम 390,जमाल 382,मोहम्मद असीम 380,फैसल खान ने 346 मत प्राप्त किए। इसके अलावा हामिद अली, शाह फैसल, कय्यूम, इब्राहिम, जुहेब, अतीक हुसैन, समीर अली, मोहम्मद हनीफ, शाकिर अली, मोहम्मद फारूख, शानू अहमद, ज़ाहिद, फारूख सिद्दीकी और अलीम खान विजयी रहे। 
23 सदस्यों में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव व दो कोषाध्यक्ष समेत सात पद अधिकारी आपस मे चुने जाएंगे। 
चुनाव अधिकारी नाज़िम बक्श ने बताया कि 1975 मतदाताओं में 1259 ( 62.02 प्रतिशत ) लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया था। जिसमें 190 अवैध मत पाए गए।


संबंधित आलेख: