नैनीताल:सर्द हवाएं और कड़कड़ाती ठंड में नैनीताल चिड़ियाघर के जानवरों के लिए किए गए खास इंतज़ाम
एक तो सर्द हवाऐं उपर से कडकडाती ठंड अगर इससे राहत मिल जाये तो क्या बात है। भले ही नैनीताल का मौसम दिन में आंखमिचौली खेल रहा हो लेकिन रात को पारा काफी नीचे पहुच जा रहा है। हालत ये है कि लोग तो ठण्ड से परेशान है ही साथ ही चिड़ियाघर के जानवरों को भी ठण्ड सताने लगी है। नैनीताल जू के इन जानवरों को ठण्ड का एहसास ना हो इसके लिये जू प्रबंधन ने जानवरों के लिये खास व्यवस्था की है। दिन में ये जानवर जब कभी धूप निकल रही है तो धूप का लूफ्त उठा रहे है लेकिन सर्द रातों की ठंडक इन बेजूबानों को परेशान किये है। बाड़ों में कैद इन जानवरों को ठंड से बचाने के लिए जू प्रशासन कई उपाय करने में जुटा है। जहां एक और काले भालुओं को विशेष तौर पर अतिरिक्त शहद और गुड़ दिया जा रहा हैं,वहीं कैट फैमली के जानवरों को दिये जाने वाले प्रोटीन युक्त मांस की मात्रा भी बढ़ा दी गई है। साथ ही प्राणी उद्यान के पक्षियों को अतिरिक्त मात्रा में अंडे दिये जा रहे हैं ताकि पक्षियों के शरीर में गर्मी बनी रहे।
गौरतलब है कि उंचाई पर स्थित होने के कारण प्राणी उद्यान क्षेत्र में तेज हवाएं चलती रहती हैं। इन सर्द हवाओं से जानवरों को बचाने के लिये सभी बाड़ों को सुबह और शाम के वक्त हवा रोधी कपड़ों से ढ़के जा रहे हैं,साथ ही जू के कर्मचारियों द्वारा बास तनो से चटाई बनाई जा रही है। तेज ठंड हाव के थपेडो से बचने के जानवर इन बास तनो से बने चटाई के पिछे आड लेते है और इस कपकपाती ठंड से खुद को बचाते है। वही इस बार गर्म इलाके के जानवरों जैसे बंगाल टाइगर को ठंड से बचाने के लिए बाडो मे जू प्रबंधन केे द्वारा ब्लोवर का इन्तजाम कर गया है।
कपकपाती ठंड में नैनीताल प्राणी उद्यान के जानवरों के लिये एक सुकून यह है कि दिन के वक्त धूप निकल रही है। हालांकि दो दिन से मौसम बिगड़ रहा है मौसम विभाग ने येल्लो अलर्ट भी जारी किया है, जानवर दिन के वक्त जैसे ही धूप निकलती रही है वैसे ही खुद को गर्म करने की जद्दोजहद में लग जाते हैं।