• Home
  • News
  • Nainital: The cold is intensifying! The municipality has started lighting bonfires.

नैनीतालः बढ़ने लगा ठण्ड का प्रकोप! पालिका ने अलाव जलाना किया शुरू

editor
  • Awaaz Desk
  • November 29, 2025 11:11 AM
Nainital: The cold is intensifying! The municipality has started lighting bonfires.

नैनीताल। उत्तराखण्ड में ठण्ड का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। नैनीताल में भी ठण्ड का खासा असर पड़ने लगा है, जिसके चलते जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाना शुरू कर दिया है, ताकि स्थानीय लोगों व पर्यटकों को ठंड से बचाया जा सके। पालिका द्वारा तल्लीताल गांधी चौक, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप अलाव जलाना शुरू कर दिया है। ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ नैनीताल घूमने आ रहे पर्यटकों को ठंड से राहत मिल सके। बता दें कि बीते दिनों नैनीताल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए अलाव जलाने के निर्देश दिए थे जिसपर तत्काल प्रभाव से अमल करते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर अलाव जलाने शुरू कर दिए है।


संबंधित आलेख: